Q. राजस्थान के कौनसे राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के सर्वाधिक जिलों से गुजरते है?
Answer:
NH-11, NH-15, NH-76
Notes: राजस्थान के NH-11, NH-15, NH-76 राजस्थान के सर्वाधिक जिलों से गुजरते है| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 आगरा जयपुर और बीकानेर से गुजरता है राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 582 किलोमीटर है| यह राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के 7 जिलो भरतपुर(70) करौली(4) दौसा(74) जयपुर(94) सीकर(113) चूरु(133) बीकानेर(36) से होकर गुजरता है| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-15 पठानकोट (पंजाब) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कांडला (गुजरात) तक जाता है| यह राष्ट्रीय मार्ग सबसे लंबा मार्ग है| इस राष्ट्रीय राजमार्ग में राजस्थान के 7 जिले श्रीगंगानगर(116) हनुमानगढ़(68) बीकानेर(216) जैसलमेर(195) बाड़मेर(192) जालौर(38) जोधपुर(109) आते हैं| यह राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर गुजरता है| राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 1526 किलोमीटर है| जिसमें से 874 किलोमीटर का भाग राजस्थान से होकर गुजरता है| यह राष्ट्रीय राजमार्ग पाकिस्तान की सीमा के समानांतर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग है| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-76 पिंडवाड़ा उदयपुर चित्तौड़ कोटा बारा शिवपुर से होकर गुजरता है इस राष्ट्रीय राजमार्ग में राजस्थान के 7 जिले सिरोही(22) उदयपुर(142) चित्तौड़(131 )भीलवाड़ा(42) बूंदी(32) कोटा(66) बारा(143) आता है| राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्व पश्चिम कॉरिडोर में शामिल है| राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी मेवाड़ी हाड़ौती और मालवा संस्कृति को जोड़ता है| राष्ट्रीय राजमार्ग 76 �