Q. राजस्थान की सबसे बड़ी जल विद्युत् परियोजना कौनसी है?
Answer: चम्बल परियोजना
Notes: राजस्थान की सबसे बड़ी जल विद्युत् परियोजना चम्बल परियोजना है| राजस्थान में चम्बल घाटी परियोजन का प्रारम्भ 1953-54 में किया गया था| चम्बल परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है| इस परियोजना एक अंतर्गत 3 बांध, 5 बिजलीघर और एक बड़ा बैराज बनाया गया है| चम्बल परियोजना मध्य प्रदेश व् राजस्थान की सरकार का संयुक्त उपक्रम है| चम्बल परियोजना के प्रथम चरण में गाँधी सागर बाँध, द्वितीय चरण में राणा प्रताप सागर बाँध और तीसरे चरण में जवाहर सागर बाँध बनाए गये थे।