Q. भारत में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) कब मनाया जाता है?
Answer: 15 नवंबर
Notes: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुंडा जनजाति से सम्बंधित बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को हुआ था। 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी इलाकों में एक भारतीय जनजातीय आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी जयंती झारखंड स्थापना दिवस के साथ मेल खाती है।