Q. बेड़च नदी राजस्थान की किन पहाड़ियों से निकलती है?
Answer: गोगुन्दा की पहाडियों से
Notes: बेड़च नदी राजस्थान की गोगुन्दा पहाड़ियों से निकलती है| आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता था| इस नदी की कुल लम्बाई 190 किमी. है| यह नदी उदयपुर चितौड़ जिलों में होकर बहती हुई अन्त में भीलवाड़ा जिले के बिगोंद नामक स्थान पर बनास नदी में मिल जाती है। चितौड़गढ़ जिले में गम्भीरी नदी इसमें मिलती है। बेड़च नदी बनास की सहायक नदी है।