Q. नरेंद्र मंडल के प्रथम चांसलर कौन थे?
Answer:
गंगासिंह
Notes: नरेंद्र मंडल के प्रथम चांसलर बीकानेर के महाराजा गंगासिंह थे| नरेंद्र मंडल भारतवर्ष का एक पूर्व विधान मंडल था| यह ब्रिटिशकाल भारत के विधान मंडल का एक उच्च व शाही सदन था| इसकी स्थापना सन 1920 में ब्रिटेन के राजा, सम्राट जौर्ज पंचम के शाही फ़रमान द्वारा हुई थी। इस्की स्थापना करने का मूल उद्देश्य ब्रिटिशकालीन भारत की रियासतों को एक विधानमण्डल रूपी मंच प्रदान करना था ताकी ब्रिटिश-संरक्षित रियासतों के साशक ब्रिटिश सरकार से अपनी आशाओं और आकांशाओं को प्रस्तुत कर सकें। इस्की बैठक संसद भवन के तीसरे कक्ष में होती थी जिसे अब सांसदीय पुस्तकालय में परिवर्तित कर दिया गया है। इस सदन को 1947 में ब्रिटिश राज के समापन के पश्चात भारत की स्वतंत्रता व गणराज्य की स्थापना के बाद विस्थापित कर दिया गया।