Q. दुरसा आढ़ा ने किस ग्रन्थ को पांचवां वेद कहा है?
Answer:
वेलि कृष्ण रुकमणि री
Notes: दुरसा आढ़ा ने वेलि कृष्ण रुकमणि री ग्रन्थ को पाचवां वेद कहा है| यह डिंगल भाषा का उत्कृष्ट खण्डकाव्य है| इसकी रचना राठौड़राज पृथ्वीराज ने 1580 ई. में की थी। इसी रचना में डिंगल के छंद वेलियो गीत का प्रयोग हुआ है। सम्पूर्ण कृति 305 पद्यों में समाप्त हुई है। यह कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा कृति का विषय है। राजस्थान में ‘वेलि क्रिसन रुकमणी री’ अत्यंत लोकप्रिय है। उसकी प्रशंसा में अनेक पद्य राजस्थान में प्रचलित हैं।