Q. जेम्स टॉड ने किस दुर्ग की तुलना एटुस्कन से की है?
Answer:
कुंभलगढ़ दुर्ग
Notes: जेम्स टॉड ने कुंभलगढ़ दुर्ग की तुलना एटुस्कन से की है| यह दुर्ग राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है| इस दुर्ग का निर्माण सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्र संप्रति के बनाये अवशेषों पर 1443 से शुरू होकर 15 वर्षों बाद 1458 में पूरा हुआ था| दुर्ग का निर्माण कार्य पूरा होने पर महाराणा कुम्भा ने सिक्के डलवाये, जिन पर दुर्ग और उसका नाम अंकित था| इस दुर्ग में प्रवेश द्वार, प्राचीर, जलाशय, बाहर जाने के लिए संकटकालीन द्वार, महल, मंदिर, आवासीय इमारतें, यज्ञ वेदी, स्तम्भ, छत्रियां आदि बने है। इस दुर्ग के विशालकाय द्वार को राम पोल कहा जाता है|