Q. चित्रकूट जल प्रपात छतीसगढ़ राज्य के किस जिले में स्थित है?
Answer: बस्तर
Notes: चित्रकूट जल प्रपात छतीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित है| यह जल प्रपात इन्द्रावती नदी पर स्थित है| इस जल प्रपात की ऊंचाई 90 फीट है| इस जल प्रपात की विशेषता यह है कि वर्षा के दिनों में यह रक्त लालिमा लिए होता है| यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा, सबसे चौड़ा और सबसे ज्यादा जल की मात्रा प्रवाहित करने वाला जलप्रपात है। यह बस्तर संभाग का सबसे प्रमुख जलप्रपात माना जाता है।