Q. केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किसमें पेश किया जा सकता है?
Answer:
केवल लोकसभा में
Notes: मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। मंत्रिपरिषद को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाया जा सकता है।
(1) अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में (या राज्यों की विधानसभा में) पेश किया जा सकता है, राज्यसभा (या राज्यों की विधान परिषद में नहीं)।
2- अविश्वास प्रस्ताव पूरी मंत्रिपरिषद के खिलाफ पेश किया जाता है, किसी विशेष मंत्री के खिलाफ़ नहीं।
3- इसे पेश करने के लिए कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है।