Q. किस शासक को हिन्दूपत कहा जाता था?
Answer:
महाराणा सांगा
Notes: महाराणा सांगा को हिन्दूपत कहा जाता था| महाराणा सांगा उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे| महाराणा सांगा ने सभी राजपूत राज्यो को संगठित किया और सभी राजपूत राज्य को एक छत्र के नीचे लाएं। उन्होंने सभी राजपूत राज्यो से संधि की| महाराणा सांगा ने मेवाड़ में 1509 से 1528 तक शासन किया था| राणा सांगा एक बहादुर योद्धा व शासक थे, जो अपनी वीरता और उदारता के लिए प्रसिद्ध थे| इन्होंने दिल्ली, गुजरात, व मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की बहादुरी से ऱक्षा की। उस समय के वह सबसे शक्तिशाली हिन्दू राजा थे।