Q. अंतर्वेदी तट, जहां हाल ही में एक विशाल मृत स्पर्म व्हेल (sperm whale) को पाया गया था, किस राज्य में स्थित है?
Answer: आंध्र प्रदेश
Notes: गोदावरी नदी के संगम बिंदु के पास बंगाल की खाड़ी में अंतर्वेदी तट पर एक विशाल मृत स्पर्म व्हेल (Physeter macrocephalus) को देखा गया था। 2010 के बाद से, आंध्र प्रदेश के तटों पर कई मृत स्पर्म व्हेल पायी गई हैं। स्पर्म व्हेल प्रजाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची- II के तहत वर्गीकृत किया गया है।