Q. हरियाणा की प्रमुख नदियाँ हैं?
Answer:
यमुना, घग्घर
Notes: घग्गर नदी एक मौसमी नदी है जो बरसात के मौसम में रुक रुक कर बहती है। इस नदी का उद्गम स्थल शिमला (हिमाचल प्रदेश) के शिवालिक की पहाड़ियों में डगशाई नामक स्थान है। जहां से निकालने के बाद पंचकुला के कालका से हरियाणा में प्रवेश करती है। आगे पंचकुला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा से होती हुई राजस्थान के मरुस्थल में जाकर विलुप्त हो जाती है। घग्गर नदी की कुल लंबाई लगभग 467 किलोमीटर है।
यमुना नदी हरियाणा की प्रमुख नदी है तथा गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यमुना नदी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित बंदरपूँछ के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यह हरियाणा की सदा बहने वाली एक मात्र नदी है। यमुना लगभग 1376 किलोमीटर का सफर करउत्तर-प्रदेश के प्रयाग में जाकर गंगा नदी में समा जाता है।