Q. 1001 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय उसका सामना किस शासक के साथ हुआ था?
Answer: जयपाल
Notes: 1001 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय उसका सामना हिन्दू शासक जयपाल के साथ हुआ था| जयपाल हिन्दूशाही राजवंश के शासक थे| इन्होंने 964 से 1001 ई. तक शासन किया था| इनका राज्य लघमान से कश्मीर तक और सरहिंद से मुल्तान तक विस्तृत था। पेशावर इनके राज्य का केन्द्र था। बारी कोट के शिलालेख के अनुसार इनकी पदवी परम भट्टरक महाराजाधिराज श्री जयपालदेव थी।