Q. हिमाचल प्रदेश की किस प्रमुख नदी से कांगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई है?
Answer: व्यास नदी
Notes: हिमाचल प्रदेश की व्यास नदी से कांगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई है| कांगड़ा घाटी हिमाचल प्रदेश की नयनाभिराम घाटी है| इसमें कांगड़ा, शाहपुर, बैजनाथ और धर्मशाला-पालमपुर तक के क्षेत्र आते हैं| यह घाटी शिवालिक और धौलाधार के मध्य है| इसके दक्षिण में शिवालिक और उत्तर में धौलाधार है| यहाँ पुराने किले, प्राचीन मंदिर और सुन्दर गाँव है| यहाँ गद्दी व गुज्जर आदिवासी जनजातियाँ रहती हैं| कांगड़ा घाटी में व्यास और उसकी अनेक सहायक नदियाँ बहती है| इस घाटी में पाषाण कालीन मानव के अवशेष और औजार प्राप्त हुए हैं| कुल्लू घाटी हिमालय की एक घाटी है| व्यास नदी इसमें मनाली से आगे बहती है| यह घाटी अपने मंदिरों और चीड़ व देवदार से ढके ऊँचे पहाड़ों और सेब के बागान के लिए जानी जाती है|