Q. शंख लिपि के प्रचुर मात्रा में प्रमाण किस सभ्यता में उपलब्ध हुए है|
Answer: बैराठ
Notes: शंख लिपि के प्रचुर मात्रा में प्रमाण बैराठ सभ्यता में उपलब्ध हुए है| शख लिपि प्राचीन लिपियों में से एक है, जो आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है| इस लिपि के वर्ण शंख से मिलते-जुलते कलात्मक होते है| इसलिए इसे शंख लिपि कहते है| शंख लिपि को विराटनगर से संबंधित माना जाता है। उदयगिरि की गुफाओं के शिलालेखों और स्तंभों पर यह लिपि खुदी हुई है। इस लिपि के अक्षरों की आकृति शंख के आकार की है। प्रत्येक अक्षर इस प्रकार लिखा गया है कि उससे शंखाकृति उभरकर सामने दिखाई पड़ती है। इसलिए इसे शंख लिपि कहा जाने लगा है|