विंध्य पर्वत श्रृंखला पारंपरिक रूप से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच सीमा मानी जाती है। यह पश्चिम-मध्य भारत में फैली एक जटिल और असतत पर्वतीय श्रृंखला है, जिसमें पहाड़ों की श्रंखलाएं और पठारी ढलान शामिल हैं। यह मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के उत्तर में और लगभग समानांतर रूप से फैली है। इसका विस्तार पश्चिम में गुजरात तक और पूर्व में उत्तर प्रदेश व बिहार तक है।
This Question is Also Available in:
English