22 दिसंबर को मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं क्योंकि दक्षिणी ध्रुव उसकी ओर झुका होता है। जब सूर्य की किरणें मकर रेखा (23½° दक्षिण) पर लंबवत पड़ती हैं, तो दक्षिणी गोलार्ध का बड़ा भाग प्रकाश में रहता है। इसलिए वहां गर्मी का मौसम होता है, दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं। उत्तरी गोलार्ध में इसका उल्टा होता है। पृथ्वी की इस स्थिति को शीतकालीन संक्रांति कहा जाता है।
This Question is Also Available in:
English