लोहित भारत और चीन में बहने वाली नदी है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक है। यह तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कांगड़ी गार्पो पर्वतमाला से निकलती है, जहां इसे ज़ायद के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़ी इलाकों से बहती हुई अरुणाचल प्रदेश पहुंचती है और करीब 200 किलोमीटर तक प्रवाहित होकर असम के मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है, जहां इसे लोहित कहा जाता है।
This Question is Also Available in:
English