Q. निम्नलिखित में से किस स्थान पर रावा अपतटीय ब्लॉक स्थित है, जिसमें तेल का बड़ा भंडार है?
Answer: कृष्णा-गोदावरी बेसिन
Notes: रावा अपतटीय ब्लॉक आंध्र प्रदेश के कृष्णा-गोदावरी बेसिन में स्थित है। यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार वाला क्षेत्र है। कृष्णा-गोदावरी बेसिन भारत का एक पेरि-क्रेटोनिक पैसिव मार्जिन बेसिन है। यह आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदावरी नदी घाटियों में 50000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थान डी-6 ब्लॉक के लिए प्रसिद्ध है, जहां 2003 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार खोजा था।

This Question is Also Available in:

English

उपर्युक्त प्रश्न GKToday Android ऐप पर 40000+ सामान्य ज्ञान / सामान्य अद्ययन प्रश्नोत्तरी श्रृंखला [English - हिंदी] पाठ्यक्रम से लिया गया है।