Q. तीर्थराज मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
Answer:
धौलपुर
Notes: तीर्थराज मेला धौलपुर के मचकुंड में आयोजित किया जाता है| यह मेला हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतीक है| यह मेला प्रतिवर्ष भाद्र मास की पंचमी से सप्तमी तक लगता है| कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रृंदालु आते है, और पवित्र सरोवर में स्नान के साथ महाराज मचकुण्ड की ढोक लगाते हैं| किवदन्तियो के अनुसार देवासुर संग्राम के समय राक्षस कालयावन को छल से मारने के लिये भगवान श्रीकृष्ण मचकुण्ड महाराज का शरण मे आए तथा सोये हुये मचकुण्ड को जगाकर कालयावन को भष्म कराया तब महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसकी निशानी के रुप में आज मचकुण्ड का पवित्र सरोवर है| सरोवर में स्नान करने से चर्म रोगो का नाश होता है| मान्यता यह भी है की मचकुण्ड को तीर्थो के भांजे की उपाधि दी गई है|