Q. सरस्वती सम्मान 2022 प्राप्त करने वाले शिवशंकरी किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक हैं?
Answer:
तमिल
Notes: हाल ही मे ,प्रसिद्ध लेखिका और कार्यकर्ता शिवशंकरी को तमिल में लिखे गए उनके संस्मरण, सूर्या वामसम के लिए वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। सरस्वती सम्मान की स्थापना केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी और शिवशंकरी इस पुरस्कार के 32वें प्राप्तकर्ता हैं। सरस्वती सम्मान 1991 में केके बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के भारतीय लेखकों द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित साहित्यिक कृतियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।