Q. वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन थे?
Answer:
ईश्वरदास धीमान
Notes: वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री ईश्वरदास धीमान थे| हिमाचल के इतिहास में कोई भी शिक्षा मंत्री कभी दूसरा चुनाव नहीं जीता, लेकिन श्री धीमान जी लगातार 6 बार विधायक चुने जाने के साथ-साथ दूसरी बार शिक्षा मंत्री भी बने। श्री ईश्वरदास धीमान जी का जन्म 17 नवंबर 1930 को दियालड़ि जिला हमीरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम धोगड़ राम था और उनकी माता का नाम श्यामी देवी था। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती सत्य धीमान है उनके एक बेटे और दो बेटियों हैं। 15 नवंबर 2016 को श्री ईश्वरदास धीमान का निधन हो गया है|