Q. रानी गैदिनल्यू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम (Rani Gaidinliu Tribal Freedom Fighters Museum) किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?
Answer: मणिपुर
Notes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर में 'रानी गैदिनल्यू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम' (Rani Gaidinliu Tribal Freedom Fighters Museum) की आधारशिला रखी। यह संग्रहालय स्वतंत्रता सेनानी रानी गैदिनलिउ के जन्मस्थान, तामेंगलोंग जिले के लुआंगकाओ गांव में स्थापित किया जायेगा। जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत इस संग्रहालय की अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये है। रानी गाइदिनल्यू मणिपुर की रोंगमेई जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। 13 साल की उम्र में, वह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं और 1932 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।