Q. राजस्थान में कहाँ के लहरिया और पोमचा प्रसिद्ध है?
Answer:
जयपुर
Notes: राजस्थान में जयपुर के लहरिया और पोमचा प्रसिद्ध है| कपडे पर एक सिरे से दूसरे सिरे तक यदि रंगों की लहरें बने तो उसे लहरिया कहते है| लहरिये की ओढ़नी और पगड़ी सावन महिने में प्रयुक्त होती है| यदि आड़ी धारिया केवल एक और से हो तो वह लहरिया कहलाता है| पोमचा राजस्थान की एक प्रकार की ओढ़नी है| पोमचा पद्म या कमल से संबद्ध है, अर्थात इसमें कमल के फूल बने होते है| पोमचा में चारों ओर का किनारा लाल होता है तथा इसमें लाल रंग से ही गोल फूल बने होते है| यह बच्चे के जन्म के अवसर पर पीहर पक्ष की ओर बच्चे की माँ को दिया जाता है| पुत्र एक जन्म होने पर पीला पोमचा तथा पुत्री के जन्म पर लाल पोमचा देने का रिवाज है|