Q. भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
Answer: एम एस स्वामीनाथन
Notes:
भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को माना जाता है। स्वामीनाथन एक जाने-माने वनस्पति विज्ञानी थे। उन्होंने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इससे भारत के कम आय वाले किसानों को अधिक उपज पैदा करने में मदद मिली। उन्हें 1967 में पद्म श्री, 1971 में सामुदायिक नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1972 में पद्म भूषण और 1989 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।  हरित क्रांति की शुरुआत 1950 से 1970 के बीच हुई थी. भारत में इसकी शुरुआत 1966 में कांग्रेस नेता लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में हुई थी. इसे तीसरी कृषि क्रांति के रूप में भी जाना जाता है