Q. पार्कर सोलर प्रोब किस देश से संबंधित है?
Answer:
अमेरिका
Notes: हाल ही मे नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने 635,266 किलोमीटर प्रति घंटे की आश्चर्यजनक गति से सौर मंडल के माध्यम से दौड़कर एक असाधारण मील का पत्थर हासिल किया है।'पार्कर सोलर प्रोब' अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से संबंधित है। इसे 2018 में लॉन्च किया गया था। इस अंतरिक्ष यान का लक्ष्य सूर्य का अध्ययन करना था। 28 अप्रैल, 2021 को इसकी आठवीं उड़ान के दौरान यह सूर्य के बाहरी वायुमंडल कोरोना के अंदर घुस गया। यह सूर्य को छूने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान है। पार्कर सोलर प्रोब का नाम दिवंगत खगोल वैज्ञानिक यूजीन पार्कर के नाम पर रखा गया था। यह शिकागो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक थे। वे सौर हवा की अवधारणा के प्रस्ताव देने के लिए जाने जाते थे।