Q. छतीसगढ़ राज्य के रतनपुर के कल्चुरि शाखा का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
Answer:
कलिंगराज
Notes: छतीसगढ़ राज्य के रतनपुर के कल्चुरि शाखा का वास्तविक संस्थापक कलिंगराज को माना जाता है| कलिंगराज कलचुरि वंश के शासक थे| इन्होनें 1000 ई. से 1020 ई. तक शासन किया| छतीसगढ़ में कलिंगराज को कल्चुरी शासन का वास्तविक संस्थापक माना जाता है| कलिंगराज को इनके पिता कोक्क्ल द्वितीय ने दक्षिण कोसल (1000 ई.) भेजा था| कलिंगराज ने दक्षिण कोसल पर विजय प्राप्त कर तुम्माण को अपनी राजधानी बनाया था|