Q. चौहान युग से पूर्व की सभ्यता का ज्ञान किस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुआ है?
Answer:
नलियासर
Notes: चौहान युग से पूर्व की सभ्यता का ज्ञान नलियासर स्थल से प्राप्त हुआ है| नलियासर एक ऐतिहासिक स्थान है जो जयपुर से 83 किमी पश्चिम में सांभर झील से लगभग 3 मील पर स्थित है। नलियासर के एक टीले पर की गई खुदाई में ईसा पूर्व की तीसरी शताब्दी से लेकर 10वीं शताब्दी ई. के अवशेष प्राप्त हुए हैं। खुदाई से प्राप्त सामग्री में आहत मुद्राएँ, उत्तर इंडोसासेनियन सिक्के, हुविष्क के सिक्के, इंडोग्रीक सिक्के, यौधेयों के सिक्के प्रमुख है| गुप्तकालीन चाँदी के सिक्के, सोने तथा ताँबे की वस्तुएँ मिली हैं, जिनमें सोने का हार सोने से निर्मित मनक और एक हृदय के आकार की वस्तु है, जिनके दोनों ओर सींग के रुप में की एक आकृति है, जो कि तुरही हो सकती है। नलियासर में सोने से खुदा हुआ सिंह भी प्राप्त हुआ है। ताँबे की वस्तुओं में घण्टिका, चम्मच, छोटे पात्र आदि प्रमुख हैं। अन्य सामग्री में बड़ी गेंद, छोटी गेंद, मिट्टी की तलवार, झुनझुने, तवे के समान वस्तुएँ, पूजा हेतु पात्र, मनके आदि प्राप्त हुए हैं। शीशे की चूड़ियों के साथ हड्डी का पासा, काँसे से बने बच्चों के कड़े आदि उल्लेखनीय हैं।