Q. किस देश ने सुपर गरुड़ शील्ड रक्षा अभ्यास (Super Garuda Shield Defence Exercise) की मेजबानी की?
Answer: इंडोनेशिया
Notes: अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के 5000 से अधिक सैनिकों ने इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर संयुक्त युद्ध अभ्यास में भाग लिया। हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती चीनी समुद्री गतिविधि के बीच इस अभ्यास का आयोजन किया गया। 2009 में शुरू होने के बाद से यह इस अभ्यास का सबसे बड़ा संस्करण है।