Q. आमेर महल के गणेश पोल का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
Answer: मिर्जा राजा जयसिंह
Notes: आमेर महल के गणेश पोल का निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह ने करवाया था| आमेर महल के द्वार का नाम हिन्दू भगवान गणेश पर रखा गया है| भगवान गणेश विघ्नहर्ता माने जाते हैं और प्रथम पूज्य भी हैं, अतः महाराजा के निजी महल का प्रारम्भ यहां से होने पर यहां उनकी प्रतिमा स्थापित है। यह एक त्रि-स्तरीय इमारत है जिसका अलंकरण मिर्ज़ा राजा जय सिंह के आदेशानुसार किया गया था| इस द्वार के ऊपर सुहाग मंदिर है, जहाँ से राजवंश की महिलायें दीवान-ए-आम में आयोजित हो रहे समारोहों आदि का दर्शन झरोखों से किया करती थी| इस द्वार से जुडी दीवारों पर कलात्मक चित्र बनाए गए थे| इन चित्रों के बारे में कहा जाता है कि उन महान कारीगरों की कला से मुगल बादशाह जहांगीर इतना नाराज़ हो गया कि उसने इन चित्रों पर चूने-गारे की पर्त चढ़वा दी थी।