Q. अकबर का किला कहाँ स्थित है?
Answer:
अजमेर
Notes: अकबर का किला अजमेर में स्थित है| इस किले का निर्माण अकबर ने 1570 ई. में करवाया था| इस किले को अकबर का दौलतखाना या मैगजीन के नाम भी जाना जाता है| हिन्दू-मुस्लिम पद्धति से निर्मित इस किले का निर्माण अकबर ने ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु करवाया था| मुस्लिम दुर्ग पद्धति से बना यह राजस्थान का एकमात्र किला माना जाता है| किले के मुख्य द्वार को “जहाँगीरी दरवाजा” भी कहते हैं। जहांगीर अपने अजमेर प्रवास के दौरान प्रतिदिन इस दरवाजे पर स्थित झरोखे में बैठ कर जनता को दर्शन देता था तथा न्याय करता था|