21. चौथ एकत्रित करने का मुख्य कारण क्या था?
[A] आय स्त्रोत में वृद्धि करना
[B] क्षेत्रों का विस्तार
[C] राजनीतिक प्रभाव को सुदृढ़ करना
[D] मुस्लिम शासकों के विरोध के कारण
Show Answer
Correct Answer: A [आय स्त्रोत में वृद्धि करना ]
Notes:
शिवाजी अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से सरदेशमुखी और चौथ एकत्रित किया करते थे, चौथ किसी राज्य के कुल राजस्व एक चौथाई हिस्सा जबकि सरदेशमुखी कुल आय का दसवां हिस्सा होता था।
22. हिन्दू महासभा का आयोजन सबसे पहले 1914 में पहली बार किस स्थान पर किया गया था?
[A] हरिद्वार
[B] इलाहबाद
[C] वाराणसी
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [हरिद्वार ]
Notes:
हिन्दू महासभा की स्थापना 1915 में मदन मोहन मालवीय ने की थी, यह संगठन आर्य समाज व अन्य संगठनों के साथ कार्य करता था। यह 1925 में गठित किये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ था, पहला हिन्दू महासभा सम्मेलन 1915 में हरिद्वार में हुआ था।
23. सबसे पुराने बंगाली दैनिक अखबार बासुमती का संपादन किसके द्वारा किया जाता था?
[A] आनंद मोहन बोस
[B] सूर्य सेन
[C] बारीन्द्र कुमार घोष
[D] विनायक दामोदर सावरकर
Show Answer
Correct Answer: C [बारीन्द्र कुमार घोष ]
Notes:
बारीन्द्र कुमार घोष का जन्म लन्दन में 5 जनवरी, 1880 को हुआ था, महान क्रांतिकारी औरोबिन्दो घोष उनके छोटे भाई थे। स्वदेशी का प्रचार-प्रसार करने के लिए उन्होंने जुन्गांतर नामक साप्ताहिक बंगाली पत्रिका शुरू की। अलीपोर बम केस में उन्हें मृत्युदंड दिया गया था, परन्तु बाद में उनकी सजा को कम करके आजीवन कारावास कर दिया गया और उन्हें अंदमान की सेलुलर जेल में 1909 में भेजा गया था।
24. 1867 में नबगोपाल मित्रा ने हिन्दू मेला की शुरुआत किस स्थान पर की थी?
[A] कलकत्ता
[B] दिल्ली
[C] इलाहाबाद
[D] वाराणसी
Show Answer
Correct Answer: A [कलकत्ता ]
Notes:
हिन्दू मेला की स्थापना 1867 में कलकत्ता में नबगोपाल मित्रा ने की थी, इसे चैत्र मेला भी कहा जाता था। यह राजनारायण बासु, द्विजेन्द्रनाथ टैगोर और नबगोपाल मित्रा के संयुक्त प्रयास का परिणाम था।
25. राष्ट्रीय विकास परिषद् की स्थापना कब की गयी थी?
[A] 9 अगस्त, 1960
[B] 6 अगस्त, 1952
[C] 15 सितम्बर, 1958
[D] 29 अगस्त, 1960
Show Answer
Correct Answer: B [6 अगस्त, 1952 ]
Notes:
राष्ट्रीय विकास परिषद् की स्थापना 6 अगस्त, 1952 को की गयी थी। प्रधानमंत्री द्वारा इसकी अध्यक्षता की जाती है।
26. साइमन कमीशन किस वाइसराय के कार्यकाल के दौरान भारत आया था?
[A] लार्ड इरविन
[B] लार्ड चेम्सफोर्ड
[C] लार्ड विलिंगटन
[D] लार्ड लिनलिथगो
Show Answer
Correct Answer: A [लार्ड इरविन ]
Notes:
लार्ड इरविन को 3 अप्रैल, 1926 को भारत का वाइसराय व गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया था। 1927 ईसवी में ब्रिटिश सरकार ने सर स्टैफ़ोर्ड क्रिप्प्स की अध्यक्षता में साइमन कमीशन का गठन किया। इस आयोग का उद्देश्य 1919 के सुधारों का अध्ययन करना था।
27. वेदों की ओर लौटो का नारा किसने दिया था?
[A] स्वामी विवेकानंद
[B] स्वामी दयानंद सरस्वती
[C] रामकृष्ण परमहंस
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [स्वामी दयानंद सरस्वती ]
Notes:
स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी, वे संस्कृत और वेदों के प्रकांड विद्वान थे। भारत में वेदों की छपाई उनके संरक्षण में पहली बार शुरू हुई, सत्यार्थ प्रकाश उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में से एक थी।
28. 18वीं शताब्दी के भारत में प्रचलित जाति व्यवस्था के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[A] जाति व्यवस्था केवल हिंदुओं में पाई जाती थी, मुसलमानों में जाति व्यवस्था नहीं थी
[B] सजातीय विवाह और पदानुक्रमिक गिरावट जाति व्यवस्था की एक विशिष्ट विशेषता थी
[C] जाति परिषदों और पंचायतों ने जाति मानदंडों को लागू किया
[D] उपरोक्त सभी सही कथन हैं
Show Answer
Correct Answer: A [ जाति व्यवस्था केवल हिंदुओं में पाई जाती थी, मुसलमानों में जाति व्यवस्था नहीं थी]
Notes:
रईसों, विद्वानों, पुजारियों और सेना के मामलों से युक्त अशरफ / शरीफ मुसलमानों ने अक्सर अजलाफ मुसलमानों या निम्न वर्ग के मुसलमानों को उसी तरह से देखा जैसे उच्च जाति के हिंदुओं ने निचली जाति के हिंदुओं के साथ व्यवहार किया था।
29. सेंट एंजेला किला भारत के निम्नलिखित में से किस पुर्तगाली वायसराय द्वारा बनाया गया था?
[A] अल्मीडा
[B] अल्बुकर्क
[C] नीनो दा कुन्हा
[D] कैब्राल
Show Answer
Correct Answer: A [ अल्मीडा]
Notes:
सेंट एंजेला किला डी अल्मेडा द्वारा बनाया गया था। यह केरल में स्थित है|
30. सर थॉमस रो जहांगीर के दरबार में किस वर्ष आया था?
[A] 1601
[B] 1605
[C] 1609
[D] 1615
Show Answer
Correct Answer: D [1615]
Notes:
सर थॉमस रो वर्ष 1615 में इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत के रूप में जहांगीर के दरबार में आए। जहांगीर ने उन्हें कुछ विशेषाधिकार प्रदान किए।