11. माउंटबैटन योजना, सी आर फार्मूला, वेवेल योजना और कैबिनेट मिशन में से सबसे पहले कौन सी घटना घटी?
[A] सी. आर. फार्मूला
[B] वेवेल योजना
[C] कैबिनेट मिशन
[D] माउंटबैटन प्लान
Show Answer
Correct Answer: A [सी. आर. फार्मूला ]
Notes:
सी.आर. फार्मूला 1944 में प्रस्तुत किया गया, वेवेल योजना 1945 में पेश की गयी। कैबिनेट मिशन 1946 में आया और माउंटबैटन प्लान 1947 में प्रस्तुत किया गया।
12. ग्रेट गेम शब्द का उपयोग किन के बीच रणनीतिक प्रतिद्वंतिता के लिए किया जाता
[A] ब्रिटिश साम्राज्य और रूसी साम्राज्य
[B] ब्रिटिश साम्राज्य और फ़्रांसिसी साम्राज्य
[C] ब्रिटिश साम्राज्य और पुर्तगाली साम्राज्य
[D] ब्रिटिश साम्राज्य और चीनी साम्राज्य
Show Answer
Correct Answer: A [ब्रिटिश साम्राज्य और रूसी साम्राज्य ]
Notes:
ग्रेट गेम शब्द का प्रयोग रूसी और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच 19वीं सदी के कूटनीतिक टकराव को कहा जाता है। यह टकराव दोनों देशों की व्यापारिक और सैन्य गतिविधियों के कारण उत्पन्न हुआ था।
13. 1902 से 1909 के बीच भारत के कमांडर इन चीफ कौन थे, जिन्होंने प्रेसीडेंसी की तीनों सेनाओं को एकीकृत किया था?
[A] सर चार्ल्स मुनरो
[B] लार्ड किचनर
[C] ब्यूचैम्प डफ़
[D] कैनिंग
Show Answer
Correct Answer: B [लार्ड किचनर ]
Notes:
लार्ड किचनर 1902 से 1909 के बीच भारतीय सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ रहे। उन्होंने भारत्या सेना को लार्ड कर्ज़न की इच्छा के विरूद्ध सुव्यवस्थित किया।
14. निम्नलिखित में से किसे धर्मचक्र कहा जाता है?
[A] भगवान् विष्णु का अस्त्र चक्र
[B] भगवान् महावीर का पहला उपदेश
[C] भारतीय झंडे में मौजूद 24 तीलियों से निर्मित चक्र
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [भारतीय झंडे में मौजूद 24 तीलियों से निर्मित चक्र ]
Notes:
भारतीय झंडे के बीच में सफ़ेद पट्टी पर नीले रंग की 24 तीलियों से बने चक्र को धर्मचक्र कहा जाता है।
15. चौरी-चौरा की घटना का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस तारीख से है?
[A] 5 फरवरी, 1922
[B] 6 फरवरी, 1922
[C] 4 अगस्त, 1922
[D] 6 अगस्त, 1922
Show Answer
Correct Answer: A [5 फरवरी, 1922 ]
Notes:
चौरी-चौरा की घटना 5 फरवरी, 1922 को गोरखपुर में घटी थी। इस घटना में असहयोग आन्दोलन के कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी, जिस कारण 22 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना के बाद आहत होकर गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन वापस ले लिया था।
16. लिब्राहन आयोग का गठन निम्नलिखित में से किसकी जांच के लिए किया गया था?
[A] 1984 के सिख विरोधी दंगे
[B] बाबरी मस्जिद विध्वंस
[C] गोधरा दंगे
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [बाबरी मस्जिद विध्वंस ]
Notes:
1992 में विवादित बाबरी मस्जिद के ढाँचे गिराए जाने की जांच के लिए भारत सरकार द्वारा एम.एस. लिब्राहन की अध्यक्षता में लिब्राहन आयोग का गठन किया था। इस आयोग का गठन 16 दिसम्बर, 1992 को किया गया था। इस आयोग ने 30 जून, 2009 को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
17. वर्ष 1902 में फ्रेज़र आयोग का गठन किस क्षेत्र में सुधार के लिए की गयी थी?
[A] सेना
[B] शिक्षा
[C] पुलिस
[D] सिविल सेवा
Show Answer
Correct Answer: C [पुलिस ]
Notes:
1902-03 में पुलिस में सुधार के लिए पुलिस आयोग की स्थापना की गयी थी, इस आयोग की स्थापना सर एंड्रू फ्रेज़र के नेतृत्व में की गयी थी।
18. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हैदर अली ने आधुनिक शस्त्रागार की
स्थापना की?
[A] मैसूर
[B] डिंडीगुल
[C] धर्मपुरी
[D] होसुर
Show Answer
Correct Answer: B [डिंडीगुल ]
Notes:
टीपू सुल्तान आग्नेय शस्त्रों के पथ-प्रदर्शक थे, आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध आग्नेय शस्त्रों का प्रयोग किया। इसका वर्णन फ़तहुल मुजाहिदीन में भी किया गया है।
19. बंगाल का विभाजन कब रद्द कर दिया गया था?
[A] 1909
[B] 1910
[C] 1911
[D] 1912
Show Answer
Correct Answer: C [1911 ]
Notes:
बंगाल के विभाजन की घोषणा तत्कालीन वाइसराय लार्ड कर्ज़न ने 19 जुलाई, 1905 को की थी, 16 अक्टूबर, 1905 को बंगाल का विभाजन कर दिया गया। राजनीतिक विरोध के बाद 12 दिसम्बर, 1911 को बंगाल का पुनः एकीकरण कर दिया गया।
20. 1857 का विद्रोह किस तारीख से शुरू हुआ?
[A] 10 मई
[B] 16 अप्रैल
[C] 26 अप्रैल
[D] 11 मई
Show Answer
Correct Answer: A [10 मई ]
Notes:
1857 का विद्रोह 10 मई, 1857 को सिपाही विद्रोह के रूप में शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत मेरठ में हुई थी। धीरे-धीरे यह आन्दोलन पूरे उत्तर व मध्य भारत में फ़ैल गया।