1. इलेक्ट्रिक कार में प्रयोग की जाने वाली बैटरी में किसका यौगिक प्रयोग होता है?
[A] मैग्नीशियम
[B] लिथियम
[C] सोडियम
[D] कॉपर
Show Answer
Correct Answer: B [लिथियम]
Notes:
इलेक्ट्रिक कार में प्रयोग की जाने वाली बैटरी में लिथियम हाइड्रोक्साइड का प्रयोग किया जाता है।
2. किसी तत्व के रासायनिक गुण निम्न में से कौन तय करता है?
[A] प्रोट्रॉनों की संख्या
[B] इलेक्ट्रॉनों की संख्या
[C] न्यूट्रॉनों की संख्या
[D] उपर्युक्त सभी
Show Answer
Correct Answer: B [इलेक्ट्रॉनों की संख्या]
3. किसी तत्व के परमाणु का परमाणु क्रमांक 17 है और द्रव्यमान 36 है| उसके न्यूक्लिअस में न्यूट्रॉनों की संख्या है?
[A] 17
[B] 19
[C] 36
[D] 53
Show Answer
4. एक परमाणु के तीन आधारभूत अवयव कौनसे है?
[A] प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा आयन
[B] प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन
[C] प्रोटियम, ड्यूटीरियम तथा ट्राइटियम
[D] प्रोट्रॉन, न्यूट्रीनोस तथा आयन
Show Answer
Correct Answer: B [प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन]
5. परमाणु का संघटन करने वाले तीन मौलिक कण है?
[A] प्रोट्रॉन, इलेक्ट्रॉन और मेसॉन
[B] प्रोट्रॉन, इलेक्ट्रॉन और फ़ोट्रॉन
[C] प्रोट्रॉन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
[D] प्रोट्रॉन, इलेक्ट्रॉन और ड्यूट्रॉन
Show Answer
Correct Answer: C [प्रोट्रॉन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन]
6. विद्युत् तापी साधन के लिए तापी घटक बनाने के लिए, जिस मिश्रधातु का प्रयोग किया जाता है, वह कौनसी है?
[A] सोल्डर
[B] मिश्रधातु इस्पात
[C] नाइक्रोम
[D] जर्मन सिल्वर
Show Answer
Correct Answer: C [नाइक्रोम]
7. तांबा किसके द्वारा शुद्ध होता है?
[A] तपाने से
[B] ऑक्सीकरण
[C] विद्युत् अपघटन से
[D] मण्डल परिष्करण से
Show Answer
Correct Answer: C [विद्युत् अपघटन से]
8. निम्नलिखित में से कौनसी धातु अन्य धातुओं के साथ अमलगम बनाती है?
[A] सीसा
[B] रांगा
[C] जिंक
[D] पारद
Show Answer
9. किसी विद्युत्-अपघट्य की असंलग्नता का स्तर किस पर निर्भर है?
[A] तनुता
[B] अशुद्धता
[C] वायुमण्डलीय दाब
[D] विलयन की विधि
Show Answer
Correct Answer: A [तनुता]
10. निम्नलिखित में कौनसी धातु जल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन पैदा नहीं करती?
[A] पोटैशियम
[B] कैडमियम
[C] सोडियम
[D] लिथियम
Show Answer
Correct Answer: B [कैडमियम]