1. निम्नलिखित में से लॉर्ड माउंटबैटन का सर्वाधिक विवादास्पद कार्य कौन सा था?
[A] पंजाब तथा बंगाल का विभाजन
[B] उत्तर पश्चिमी सीमान्त क्षेत्र में जनमत संग्रह करवाना
[C] कार्यकारी परिषद् का निर्माण जिसके सदस्य केवल भारतीय थे
[D] शक्तियों के हस्तांतरण की तिथि को जून 1948 से पहले 1947 कर देना
Show Answer
Correct Answer: D [शक्तियों के हस्तांतरण की तिथि को जून 1948 से पहले 1947 कर देना ]
Notes:
ब्रिटिश संसद द्वारा लॉर्ड माउंटबैटन को शक्तियों के हस्तांतरण के लिए 30 जून, 1948 का समय दिया गया था। अंततः 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटश संसद में Indian Independence Bill पेश किया गया, और 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली।
2. शुद्धवैत दर्शन के संस्थापक थे:-
[A] कृष्णानंद
[B] वल्लभाचार्य
[C] जम्बूक
[D] कालिदास
Show Answer
Correct Answer: B [वल्लभाचार्य]
Notes:
शुध्द्वैत दर्शन को वल्लभाचार्य ने स्थापित किया।
3. ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त भारत व बर्मा के राज्य सचिव का कार्यालय कब बंद किया गया?
[A] 1943
[B] 1945
[C] 1947
[D] 1950
Show Answer
Correct Answer: C [1947]
Notes:
ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त भारत व बर्मा के राज्य सचिव का कार्यालय 14 अगस्त, 1947 को बंद कर दिया गया, इसकी स्थापना 2 अगस्त, 1858 को की गयी थी। राज्य सचिव के इस पद पर ब्रिटिश सरकार का कैबिनेट मंत्री कार्य करता था।
4. भांडी किसका प्रमुख सचिव था?
[A] हर्षवर्धन
[B] चंद्रगुप्त मौर्य
[C] समुद्रगुप्त
[D] स्कंदगुप्त
Show Answer
Correct Answer: A [हर्षवर्धन]
Notes:
भांडी कन्नौज का एक सम्माननीय व्यक्ति था जिसने हर्ष द्वारा उसकी बहिन को ढूंढने और हर्ष को सिंहासन दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
5. कौन सा प्रदेश भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट का उत्पादक है?
[A] गुजरात
[B] राजस्थान
[C] उड़ीसा
[D] मध्यप्रदेश
Show Answer
Correct Answer: C [उड़ीसा]
Notes:
उड़ीसा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश है। यह भारत का आधे से अधिक बॉक्साइट उत्पादक है।
6. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार किजीये :
1. गाँधी इरविन समझौता
2. पूना समझौता
3. कांग्रेस का कराची अधिवेशन
4. व्यक्तिगत सत्याग्रह
उपरोक्त घटनाओं का सही क्रम बताएं:
[A] 1,3,2,4
[B] 2,3,4,1
[C] 3,4,2,1
[D] 4,3,2,1
Show Answer
Correct Answer: A [1,3,2,4 ]
Notes:
गाँधी-इरविन समझौते पर 5 मार्च, 1931 को हस्ताक्षर किये गये, कांग्रेस का कराची अधिवेशन 26-31 मार्च, 1931 में आयोजित किया गया था। पूना समझौते पर 25, 1932 को हस्ताक्षर किये गये, व्यक्तिगत सत्याग्रह 1940-41 में शुरू हुआ था।
7. 1867 में नबगोपाल मित्रा ने हिन्दू मेला की शुरुआत किस स्थान पर की थी?
[A] कलकत्ता
[B] दिल्ली
[C] इलाहाबाद
[D] वाराणसी
Show Answer
Correct Answer: A [कलकत्ता ]
Notes:
हिन्दू मेला की स्थापना 1867 में कलकत्ता में नबगोपाल मित्रा ने की थी, इसे चैत्र मेला भी कहा जाता था। यह राजनारायण बासु, द्विजेन्द्रनाथ टैगोर और नबगोपाल मित्रा के संयुक्त प्रयास का परिणाम था।
8. जादूगोड़ा खदानें किस लिए प्रसिद्ध है?
[A] लोह अयस्क
[B] माइका भंडार
[C] सोने के भंडार
[D] यूरेनियम भंडार
Show Answer
Correct Answer: D [यूरेनियम भंडार ]
Notes:
जादूगोड़ा यूरेनियम खदान झारखण्ड के सिंहभूम में स्थित है, वर्ष 1967 से इस खदान में खनन शुरू हुआ।
9. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
[A] 5 वर्ष
[B] 6 वर्ष
[C] 4 वर्ष
[D] 9 वर्ष
Show Answer
Correct Answer: D [9 वर्ष]
Notes:
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्षों का होता है। वे पुन: निर्वाचित भी हो सकते हैं। न्यायालय की स्थापना 1945 में हुई थी और इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड्स में है।
10. विक्रमपुरी और विजयपुरी किस राजा की राजधानियाँ थीं?
[A] सामन्त सेन
[B] विजयसेन
[C] गोविंदपाल
[D] जयपाल
Show Answer
Correct Answer: B [विजयसेन]
Notes:
विक्रमपुरी और विजयपुरी विजयसेन नामक सेन वंशी राजा की राजधानी थी। सेन वंश बंगाल का एक राजवंश था।