1. उत्तर भारत के विशाल मैदान (गंगा के मैदान) और दक्कन पठार के बीच किस पर्वत श्रृखला द्वारा विभाजन किया जाता है?
[A] अरावली
[B] विंध्य
[C] सतपुड़ा
[D] अजंता
Show Answer
Correct Answer: B [विंध्य ]
Notes:
विन्ध्य पर्वत श्रृंखला मध्य-पश्चिम भारत में स्थित है, यह गंगा के मैदान को दक्कन पठार से अलग करती है। विन्ध्य पर्वत श्रृंखला मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में स्थित है।
2. अंदमान और निकोबार द्वीप किस जलमग्न पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है?
[A] अरकान योमा
[B] पेगु योमा
[C] अक्साई चीन
[D] तिएन शान
Show Answer
Correct Answer: A [अरकान योमा ]
Notes:
अरकान योमा पर्वत श्रृंखला म्यांमार से शुरू होती है, यह श्रेणी उत्तर-पूर्व भारत के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी तक जलमग्न अवस्था है।
3. तुमकुर नामक स्थान पर भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण ने सोने के भंडार का पता लगाया है, तुमकुर किस राज्य में स्थित है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक
[C] तमिलनाडु
[D] महाराष्ट्र
Show Answer
Correct Answer: B [कर्नाटक ]
Notes:
तुमकुर कर्नाटक में स्थित है, यह तुमकुर जिले का मुख्यालय भी है। यह बंगलोर से 70 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
4. गारो पहाड़ियां भारत के किस राज्य में स्थित हैं?
[A] नागालैंड
[B] मेघालय
[C] मणिपुर
[D] मिजोरम
Show Answer
Correct Answer: B [मेघालय ]
Notes:
गारो पहाड़ियां मुख्य रूप से मेघालय में स्थित है, इस क्षेत्र में गारो नामक जनजाति निवास करती है।
5. भारत की इन पहाड़ियों के सन्दर्भ में विचार कीजिये :
1. बाटेश्वर पहाड़ियां
2. बिलीगिरीरंगा पहाड़ियां
3. चीन पहाड़ियां
4. धोसी पहाड़ियां
उपरोक्त पहाड़ियां किस राज्यों मे स्थित है?
[A] राजस्थान, कर्नाटक, नागालैंड, हरियाणा
[B] बिहार, आंध्र प्रदेश, असम, राजस्थान
[C] बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, हरियाणा
[D] बिहार, कर्नाटक, मिजोरम, हरियाणा
Show Answer
Correct Answer: C [बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, हरियाणा ]
Notes:
बाटेश्वर पहाड़ी बिहार के कटिहार जिले में स्थित है।बिलीगिरीरंगा पहाड़ियां कर्नाटक में स्थित है, यह स्थान पूर्वी घाट व पश्चिमी घाट का संगम स्थल है। यह क्षेत्र बाघ रिज़र्व भी है। चीन पहाड़ियां भाग भारत के मणिपुर राज्य में भी आता है। धोसी पहाड़ियां अरावली का हिस्सा हैं, यह हरियाणा में स्थित है।
6. अरुण, बरुण व तमुर नदियाँ किस जल प्रवाह व्यवस्था का निर्माण करती हैं?
[A] गंगा नदी प्रवाह तंत्र
[B] ब्रह्मपुत्र नदी प्रवाह तंत्र
[C] यमुना नदी प्रवाह तंत्र
[D] कोसी नदी प्रवाह तंत्र
Show Answer
Correct Answer: D [कोसी नदी प्रवाह तंत्र ]
Notes:
अरुण, वरुण और तमुर नदियाँ कोसी नदी प्रवाह तंत्र का हिस्सा हैं। अरुण नदी नेपाल से निकलती है और बरुण नदी इसकी सहायक नदी है। तमुर नदी पूर्वी नेपाल ने कंचनजंगा से निकलती है।
7. निम्नलिखित में भारत से किस राज्य में पेट्रोलियम केमिकल और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र नहीं है?
[A] असम
[B] आंध्र प्रदेश
[C] गुजरात
[D] पश्चिम बंगाल
Show Answer
Correct Answer: A [असम ]
Notes:
पेट्रोलियम केमिकल और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल में स्थित है।
8. बाबा बुदंगिरी पहाड़ियां निम्नलिखित से किस फसल के लिए जानी जाती हैं?
[A] नीलगिरी चाय
[B] कॉफ़ी
[C] रबड़
[D] उपरोक्त सभी
Show Answer
Correct Answer: B [कॉफ़ी ]
Notes:
बाबा बुदंगिरी पहाड़ियां पश्चिमी घाट में कर्नाटक के चिकमंगलूर में स्थित है। यह 1,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
9. शीतकाल में उत्तर भारत में बारिश का मुख्य कारण क्या है?
[A] पश्चिमी विक्षोभ
[B] लौटता हुआ मानसून
[C] सामान्य मानसून
[D] व्यापारिक पवनें
Show Answer
Correct Answer: A [पश्चिमी विक्षोभ ]
Notes:
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है, यह भारत और पाकिस्तान के कुछ वर्षा करवाने में सहायक है।
10. स्पाइस एंड आयल सीड एक्सचेंज किस स्थान पर स्थित है?
[A] सतारा
[B] सांगली
[C] नासिक
[D] रतलाम
Show Answer
Correct Answer: B [सांगली ]
Notes:
सांगली महाराष्ट्र में स्थित है, यह स्थान मसालों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, सांगली को महाराष्ट्र की हल्दी नगरी भी कहा जाता है।