31. तिपाईमुख बाँध का विवाद किन दो देशों के बीच में है?
[A] भारत और पाकिस्तान
[B] भारत और म्यांमार
[C] भारत और चीन
[D] भारत और बांग्लादेश
Show Answer
Correct Answer: D [भारत और बांग्लादेश ]
Notes:
तिपाईमुख बांध मणिपुर में बराक नदी पर स्थित है, इसे 1983 में कमीशन किया गया था। इस बाँध का उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण और जल विद्युत् उर्जा उत्पादन है।
32. निम्नलिखित में से किस घाट की औसत चौड़ाई ज्यादा है?
[A] पश्चिमी घाट
[B] पूर्वी घाट
[C] दोनों की चौड़ाई लगभग समान है
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [पूर्वी घाट ]
Notes:
पश्चिमी घाट की औसत चौड़ाई 50 से 80 किलोमीटर है जबकि पूर्वी घाट की औसत चौड़ाई 100 से 200 किलोमीटर है।
33. चमेरा बाँध किस राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
[A] पुदुचेरी
[B] उत्तर प्रदेश
[C] हिमाचल प्रदेश
[D] झारखण्ड
Show Answer
Correct Answer: C [हिमाचल प्रदेश ]
Notes:
चमेरा बाँध हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह रावी नदी पर बनाया गया है, इस परियोजना के तीन चरणों द्वारा लगभग 1100 मेगावाट उर्जा उत्पन्न की जाती है।
34. इन्द्रावती जलविद्युत् परियोजना किस राज्य में स्थित है?
[A] तमिलनाडु
[B] ओडिशा
[C] कर्नाटक
[D] आंध्र प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [ओडिशा ]
Notes:
इन्द्रावती जलविद्युत परियोजना ओडिशा के कालाहांडी में स्थित है, इन्द्रावती बाँध एशिया व भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है। इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 600 मेगावाट है।
35. रंग्पो-सिवोक रेललाइन किन दो राज्यों को आपस में जोड़ती है?
[A] अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा
[B] सिक्किम और पश्चिम बंगाल
[C] पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
[D] अरुणाचल प्रदेश और असम
Show Answer
Correct Answer: B [सिक्किम और पश्चिम बंगाल ]
Notes:
रंग्पो-सिवोक रेललाइन की कुल लम्बाई 44.98 किलोमीटर है। यह रेललाइन 1380 करोड़ रुपये की लागत से बनायीं जा रही है, इस रेल लाइन पर अक्टूबर 2009 में कार्य शुरू हुआ था।
36. मणिपुर राज्य के सबसे बड़ा कुटीर उद्योग कौन सा है?
[A] रेशम कीट पालन
[B] हथकरघा उद्योग
[C] चमड़ा उद्योग
[D] पटसन उद्योग
Show Answer
Correct Answer: B [हथकरघा उद्योग ]
Notes:
मणिपुर में लगभग 4 लाख लोग हथकरघा उद्योग से जुड़े हुए हैं, इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल है।
37. निम्नलिखित में से दक्कन पठार की मुख्य फसल क्या है?
[A] गेहूं
[B] मूंगफली
[C] दालें
[D] कपास
Show Answer
Correct Answer: D [कपास ]
Notes:
दक्कन पठार की भौगोलिक विशेषता कपास की खेती की लिए उपयुक्त है। दक्कन पठार में काली मिट्टी पाई जाती है, काली मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम होती है। भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में प्रमुखता से किया जाता है।
38. भारत का एकमात्र सक्रीय ज्वालामुखी निम्नलिखित में किस स्थान पर स्थित है?
[A] कार निकोबार
[B] बेरन द्वीप
[C] माया बंदर
[D] लक्षद्वीप
Show Answer
Correct Answer: B [बेरन द्वीप ]
Notes:
भारत का एक मात्र सक्रीय ज्वालामुखी अंडमान का निकोबार द्वीप समूह में स्थित है, यह दक्षिण एशिया का एक मात्र चिन्हित ज्वालामुखी है।
39. भारत के अंदमान व निकोबार द्वीप की समुद्री सीमा किसके साथ लगती है?
[A] थाईलैंड
[B] थाईलैंड और इंडोनेशिया
[C] थाईलैंड, श्रीलंका और इंडोनेशिया
[D] थाईलैंड और श्रीलंका
Show Answer
Correct Answer: B [थाईलैंड और इंडोनेशिया ]
Notes:
अंदमान निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 8,250 वर्ग किलोमीटर है।
40. सरहिंद नहर किस नदी पर स्थित है?
[A] सतलुज
[B] रावी
[C] व्यास
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [सतलुज ]
Notes:
सरहिंद नहर पंजाब में स्थित है, इसका निर्माण 1882 में किया गया था। इस नहर में सतलुज नदी का पानी इस्तेमाल किया जाता है, यह नहर सिन्धु नदी प्रवाह तंत्र की सबसे पुरानी नहरों में से एक है।