1. भारत की स्थलीय सीमा 15200 किमी है जो सबसे ज्यादा किस देश की सीमा से लगती है?
[A] बांग्लादेश
[B] पाकिस्तान
[C] चीन
[D] नेपाल
Show Answer
Correct Answer: A [बांग्लादेश]
Notes:
भारत की स्थलीय सीमा निम्न देशों के साथ घटते क्रम में साझा होती है:-
बांग्लादेश-चीन-पाकिस्तान-नेपाल-म्यांमार-भूटान-अफगानिस्तान
2. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारतीय खगोलीय वेधशाला स्थित है?
[A] कर्नाटक
[B] उत्तर प्रदेश
[C] जम्मू कश्मीर
[D] बिहार
Show Answer
Correct Answer: C [जम्मू कश्मीर]
Notes:
भारतीय खगोलीय वेधशाला लेह में लद्दाख (जम्मू और कश्मीर) में स्थित है। यह भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (बैंगलोर) द्वारा संचालित है।
3. भारत निम्नलिखित में से किस देश से यूरेनियम आयात नहीं करता?
[A] कजाखस्तान
[B] नामीबिया
[C] ब्राज़ील
[D] मंगोलिया
Show Answer
Correct Answer: C [ब्राज़ील ]
Notes:
भारत परमाणु संयंत्रो में उर्जा उत्पादन एक लिए यूरेनियम को उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान जैसे से आयात करता है।
4. भारत में निर्माण उद्योग में सूक्ष्म उद्योग में प्लांट और मशीनरी में अधिकतम निवेश कितना होना चाहिए?
[A] 5 लाख रुपये
[B] 15 लाख रुपये
[C] 30 लाख रुपये
[D] 25 लाख रुपये
Show Answer
Correct Answer: D [25 लाख रुपये ]
Notes:
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की परिभाषा समय-समय पर बदली जाती है, यह कार्य MSME मंत्रालय द्वारा किया जाता है। वर्तमान समय में निर्माण क्षेत्र में किसी उद्योग में यदि प्लांट और मशीनरी में कुल निवेश 25 लाख रुपये से कम है, तो उसे सूक्ष्म उद्योग कहा जाता है।
5. प्रसिद्ध चाथम सॉ मिल (आरा मशीन) भारत के किस राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
[A] दमन व दिउ
[B] गोवा
[C] अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
[D] लक्षद्वीप
Show Answer
Correct Answer: C [अंडमान व निकोबार द्वीप समूह ]
Notes:
चाथम सॉ मिल अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चाथम द्वीप पर स्थित है, इसका निर्माण स्थानीय इमारती लकड़ी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए 1883 में किया गया था।
6. तिब्बत में किस नदी को यारलुंग संग्पो के नाम से जाना जाता है?
[A] सिन्धु नदी
[B] यमुना
[C] गंगा
[D] ब्रहमपुत्र
Show Answer
Correct Answer: D [ब्रहमपुत्र ]
Notes:
ब्रह्मपुत्र नदी का उदय तिब्बत में अंग्सी ग्लेशियर से होता है, ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में यारलुंग संग्पो कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश में बहती है, इसकी कुल लम्बाई लगभग 2,900 किलोमीटर है।
7. कर्नाटक के अतिरिक्त, किस राज्य में सोने का उत्पादन होता है?
[A] ओडिशा
[B] झारखण्ड
[C] राजस्थान
[D] आंध्र प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [झारखण्ड ]
Notes:
भारत में सोने के प्रमुख खदानें कर्नाटका में कोलार व हट्टी, जबकि आंध्र प्रदेश में रामगिरी में स्थित है।
8. निम्नलिखित विकल्पों का अवलोकन कीजिये :
1. फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
2. भागलपुर (बिहार)
3. जालंधर (पंजाब)
4. सांगानेर (राजस्थान)
5. कच्छ (गुजरात)
उपरोक्त स्थान किन वस्तुओं के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
[A] शीशे की चूड़ियाँ, रेशम, खेल का समान, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग, नमक
[B] पीतल से बना हुआ सामान, कपास, होजरी उत्पाद, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग, नमक
[C] मसाले, मिठाईयां, खेल का सामान, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग, नमक
[D] शीशें की चूड़ियाँ, लकड़ी का सामान, खेल का सामान, हस्तशिल्प, नमक
Show Answer
Correct Answer: A [शीशे की चूड़ियाँ, रेशम, खेल का समान, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग, नमक ]
Notes:
उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर शीशे के चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। बिहार का भागलपुर रेशम, पंजाब का जालंधर खेल के सामान, राजस्थान का सांगानेर हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग व गुजरात का कच्छ नमक के लिए प्रसिद्ध है।
9. निम्नलिखित में से किस स्टील प्लांट को भारत का पहला स्वदेशी स्टील प्लांट कहा जाता है?
[A] बंगाल आयरन वर्क्स कंपनी
[B] टिस्को
[C] इसको
[D] बोकारो स्टील प्लांट
Show Answer
Correct Answer: D [बोकारो स्टील प्लांट ]
Notes:
बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना 1964 में की गयी थी, यह स्टील प्लांट झारखण्ड के बोकारो में स्थित है।
10. सिन्धु नदी प्रवाह तंत्र की इन 6 नदियों पर विचार कीजिये :
1. सिन्धु
2. झेलम
3. चिनाब
5. सतलुज
5. व्यास
6. रावी
सिन्धु जल संधि के तहत पाकिस्तान में प्रवेश करने से पूर्व भारत उपरोक्त किन नदियों के जल का पूर्ण उपयोग कर सकता है?
[A] चिनाब, सतलुज और व्यास
[B] सतलुज, व्यास और रावी
[C] व्यास व रावी
[D] सतलुज व व्यास
Show Answer
Correct Answer: B [सतलुज, व्यास और रावी ]
Notes:
सिन्धु जल संधि वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी। इस संधि पर 19 सितम्बर, 1960 को कराची में जवाहरलाल नेहरु और अयूब खान द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे।