States PCS: Madhya Pradesh [मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन प्रश्न]
मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षाओं — State Service, Forest Service आदि हेतु आवश्यक सामान्य ज्ञान। राज्य के इतिहास, भूगोल, प्रशासनिक ढांचे और करंट अफेयर्स से संबंधित MCQs।
41. कछवाहा राजपूतों की राजधानी सिहोनिया मध्य प्रदेश के किस जिले में है?
[A] मोरेना
[B] श्योपुर
[C] छतरपुर
[D] भिंड
Show Answer
Correct Answer: A [मोरेना]
Notes:
सिहोनिया कछवाहा राजपूतों की राजधानी थी। यह मध्य प्रदेश के मोरेना जिले में है। कछवाहा वंश की स्थापना 1115 से 1135 तक राज्य करने वाले राजा कृतिराज ने की।
42. लाला हरदौल की कहानी किस क्षेत्र से संबंधित है?
[A] खजुराहो
[B] ओरछा
[C] महेश्वर
[D] उज्जैन
Show Answer
Correct Answer: B [ओरछा]
Notes:
लाला हरदोल की कहानी मध्य प्रदेश के ओरछा जिले से है। ओरछा मध्य प्रदेश में मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
43. मध्य प्रदेश में कितने ज्योतिर्लिंग हैं?
[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] 4
Show Answer
Correct Answer: B [2]
Notes:भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में 2 मध्य प्रदेश में हैं:-
- उज्जैन में महाकालेश्वर
- खंडवा में ओम्कारेश्वर
44. निम्नलिखित में कौन सा हाईवे मध्य प्रदेश से नहीं गुजरता है?
[A] NH-3
[B] NH-4
[C] NH-12
[D] NH-75
Show Answer
Correct Answer: B [NH-4]
Notes:
NH-4 हाईवे मध्य प्रदेश से नहीं गुजरता है। यह मुम्बई, पुणे,बैंगलौर और चेन्नई से गुजरता है।
45. कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से गुजरती है?
[A] 12
[B] 13
[C] 14
[D] 15
Show Answer
Correct Answer: C [14]
Notes:
कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से गुजरती है। ये जिले उज्जैन, रतलाम, आगर, राजगढ़, सिंहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन ,सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल हैं। पहले शाजपुर जिले से कर्क रेखा गुजरती थी लेकिन अब शाजपुर जिले से आगर जिला अलग हो गया है।
46. निम्नलिखित में मध्य प्रदेश का कौन सा पुरस्कार खेलों से संबंधित नहीं है?
[A] विक्रम अवार्ड
[B] विश्वामित्र अवार्ड
[C] एकलव्य अवार्ड
[D] शिखर अवार्ड
Show Answer
Correct Answer: D [शिखर अवार्ड]
Notes:
शिखर अवार्ड या शिखर पुरस्कार मध्य प्रदेश का एक श्रेष्ठ पुरस्कार है जो साहित्य, फ़िल्म आदि के क्षेत्र में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1980-81 में हुई।
47. फड़के स्टूडियो मध्य प्रदेश के किस जिले में है?
[A] ग्वालियर
[B] रेवा
[C] धार
[D] भोपाल
Show Answer
Correct Answer: C [धार]
Notes:
फड़के स्टूडियो मध्य प्रदेश में धार जिले में है जो प्रसिद्ध कलाकार रघुनाथ कृष्ण फड़के की स्मृति में बनवाया गया है।
48. कालिदास सम्मान में कितनी राशि दी जाती है?
[A] 2 लाख रुपये
[B] 3 लाख रुपये
[C] 4 लाख रुपये
[D] 5 लाख रुपये
Show Answer
Correct Answer: A [2 लाख रुपये]
Notes:
कालिदास सम्मान नाटक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है जो कि संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाता है। इसमें 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है।
49. निम्नलिखित में किस साहित्यकार को हिमतरंगिनी के लिए 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?
[A] हरिशंकर परसाई
[B] पंडित माखनलाल चतुर्वेदी
[C] सुभद्रा कुमारी चौहान
[D] गजानन माधव मुक्तिबोध
Show Answer
Correct Answer: B [पंडित माखनलाल चतुर्वेदी]
Notes:
पंडित माखनलाल चतुर्वेदी को पंडितजी भी कहा जाता था। वो भारत के प्रसिद्ध कवि थे। उनकी कविता पुष्प की अभिलाषा बहुत प्रसिद्ध है। वो मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से थे। वो एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वो छायावाद के प्रसिद्ध कवि थे। उन्हें प्रसिद्ध रचना हिमतरंगिनी के लिए 1955 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
50. कैसा चाँद बना देती है की रचना किसने की?
[A] माखनलाल चतुर्वेदी
[B] सुभद्रा कुमारी चौहान
[C] हरिशंकर परसाई
[D] राहत इंदौरी
Show Answer
Correct Answer: A [माखनलाल चतुर्वेदी]
Notes:
कैसा चाँद बना देती है एक प्रसिद्ध हिंदी साहित्य की पुस्तक है जिसकी रचना पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने की। उन्हें पंडितजी भी कहा जाता था।