States PCS: Madhya Pradesh [मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन प्रश्न]
मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षाओं — State Service, Forest Service आदि हेतु आवश्यक सामान्य ज्ञान। राज्य के इतिहास, भूगोल, प्रशासनिक ढांचे और करंट अफेयर्स से संबंधित MCQs।
1. कुमार गंधर्व समारोह किस शहर में आयोजित होता है?
[A] इंदौर
[B] ग्वालियर
[C] देवास
[D] भोपाल
Show Answer
Correct Answer: C [देवास]
Notes:
कुमार गंधर्व समारोह देवास, मध्य प्रदेश में महान गायक कुमार गंधर्व की स्मृति में मनाया जाता है। कुमार गंधर्व को 1977 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण मिला।
2. अरुण सोनकिया ने नर्मदा मानव की खोज कहाँ की थी?
[A] पंचमढ़ी
[B] हरदा
[C] हथनोरा
[D] कटनी
Show Answer
Correct Answer: C [हथनोरा ]
Notes:
मध्य प्रदेश में पहली मानव खोपड़ी, जिसे “नर्मदा मानव” (Narmada Man) के नाम से जाना जाता है, 1982 में नर्मदा नदी के किनारे हथनोरा गाँव में खोजी गई थी, जो होमो इरेक्टस प्रजाति से संबंधित है और इसे भारत में मानव विकास का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है. यह खोज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के भूविज्ञानी अरुण सोनकिया द्वारा की गई थी और यह एशिया में पाया गया पहला मानव जीवाश्म था, जिसने भारत को मानव विकास के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया.
3. भारत के किस प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों की सबसे ज्यादा संख्या है?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] छत्तीसगढ़
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [मध्य प्रदेश]
Notes:
भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश में हैं। कान्हा टाइगर रिज़र्व मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
4. भगोरिया लोकनृत्य किस जनजाति से संबंधित है?
[A] गोंड
[B] सहरिया
[C] बैगा
[D] भील
Show Answer
Correct Answer: D [भील]
Notes:
भगोरिया लोकनृत्य मध्य प्रदेश की भील जनजाति से संबंधित है। यह होली के अवसर पर धार, झाबुआ क्षेत्रों में मुख्य रूप से मनाया जाता है।
5. निम्नलिखित में कौन सा जिला नर्मदा नदी के मार्ग में नहीं है?
[A] मण्डला
[B] देवास
[C] खरगोन
[D] विदिशा
Show Answer
Correct Answer: D [विदिशा]
Notes:
विदिशा जिला मध्य प्रदेश के उत्तर मध्य में है जबकि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के पश्चिम, पूर्व और उत्तर में बहती है।
6. मध्य प्रदेश की स्थापना कब हुई?
[A] 1 नवंबर 1956
[B] 1 दिसंबर 1956
[C] 1 जनवरी 1956
[D] 1 अप्रैल 1956
Show Answer
Correct Answer: A [1 नवंबर 1956]
Notes:
मध्य प्रदेश की स्थापना 1950 में ब्रिटिश क्षेत्र, बरार, मकराई और छत्तीसगढ़ राज्यों को मिलाकर की गई। इसकी राजधानी नागपुर रखी गयी। बाद में विंध्य क्षेत्र को मध्य प्रदेश में और नागपुर सहित विदर्भ और बरार क्षेत्र को बॉम्बे प्रान्त में रखा गया और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रखी गई।
7. मध्य प्रदेश का पहला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
[A] बालाघाट
[B] शिवपुरी
[C] डिंडौरी
[D] ग्वालियर
Show Answer
Correct Answer: C [डिंडौरी]
Notes:
मध्य प्रदेश का पहला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान डिंडौरी में है जिसकी स्थापना 1968 में हुई।
8. मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी क्या है?
[A] भारतीय पैराडाइज फ्लाई कैचर
[B] मोर
[C] कौवा
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [भारतीय पैराडाइज फ्लाई कैचर]
Notes:
मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी पैराडाइज फ्लाई कैचर है जिसे साधारण भाषा में दूधराज या शाह बुलबुल कहा जाता है। यह IUCN की दुर्लभ प्रजातियों की लिस्ट में है।
9. मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य है:-
[A] मांच
[B] मटकी
[C] फूलपती
[D] जावरा
Show Answer
Correct Answer: A [मांच]
Notes:
मांच मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य है। यह मालवा क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। फूलपती मालवा क्षेत्र में होली के समय अविवाहित लड़कियों द्वारा किया जाता है। जावरा बुंदेलखंड क्षेत्र का नृत्य है।
10. मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है:-
[A] चचाई
[B] पूर्वा
[C] कियोती
[D] धुआंधार
Show Answer
Correct Answer: A [चचाई]
Notes:
चचाई मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जो 130 मीटर ऊंचा है। यह रेवा जिले में है।