States PCS: Madhya Pradesh [मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन प्रश्न]
मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षाओं — State Service, Forest Service आदि हेतु आवश्यक सामान्य ज्ञान। राज्य के इतिहास, भूगोल, प्रशासनिक ढांचे और करंट अफेयर्स से संबंधित MCQs।
21. मध्य प्रदेश का कौन सा शहर न्यूज़प्रिंट पेपर मिल के लिए प्रसिद्ध है?
[A] नेपानगर
[B] शिवपुरी
[C] भोपाल
[D] ग्वालियर
Show Answer
Correct Answer: A [नेपानगर]
Notes:
नेपानगर मध्य प्रदेश में न्यूज़प्रिंट पेपर मिल है। यह शहर बुरहानपुर जिले में है।
22. मध्य प्रदेश का किस चीज के उत्पादन में पहला स्थान नही है?
[A] दाल
[B] चावल
[C] सोयाबीन
[D] तिलहन
Show Answer
Correct Answer: B [चावल]
Notes:
चावल उत्पादन में मध्य प्रदेश का तीसरा स्थान है। पहला उत्तर प्रदेश और दूसरा पंजाब का है
23. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में कौन सा स्थान है?
[A] दूसरा
[B] तीसरा
[C] चौथा
[D] पाँचवां
Show Answer
Correct Answer: A [दूसरा]
Notes:
- राजस्थान 342,240 वर्ग किलोमीटर
- मध्य प्रदेश 308,252 वर्ग किलोमीटर
- महाराष्ट्र 307,713 वर्ग किलोमीटर
- उत्तर प्रदेश 240,928 वर्ग किलोमीटर
24. भगवान शनि की बहिन किस नदी को कहा गया है?
[A] नर्मदा
[B] ताप्ती
[C] माही
[D] शिप्रा
Show Answer
Correct Answer: B [ताप्ती]
Notes:
ताप्ती नदी को पुराणों में शनिदेव की बहिन कहा गया है। यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से शुरू होती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है। इसकी लम्बाई 724 किमी है।
25. खजुराहो के मन्दिर किस वंश से संबंधित हैं?
[A] चंदेल वंश
[B] राष्ट्रकूट वंश
[C] चालुक्य वंश
[D] मुगल वंश
Show Answer
Correct Answer: A [चंदेल वंश]
Notes:
खजुराहो के मंदिर हिंदू और जैन धर्म के मंदिर हैं। इनका निर्माण 950 से 1050 ई के मध्य चंदेल राजाओं ने कराया।
26. भेड़ाघाट नामक पर्यटक स्थल किस जिले में है?
[A] सतना
[B] झाबुआ
[C] छिंदवाड़ा
[D] जबलपुर
Show Answer
Correct Answer: D [जबलपुर]
Notes:
भेड़ाघाट नामक स्थान मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले में है जो जबलपुर शहर से 20 किमी दूर है। यहां धुआंधार जलप्रपात, संगमरमर पत्थर और चौंसठ योगिनी मन्दिर है।
27. किस मध्य प्रदेश के लेखक ने विकलांग श्रद्धा का दौर के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता?
[A] माखनलाल चतुर्वेदी
[B] अटल बिहारी वाजपेयी
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] हरिशंकर परसाई
Show Answer
Correct Answer: D [हरिशंकर परसाई]
Notes:
हरिशंकर परसाई मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक थे ।उन्होंने विकलांग श्रद्धा का दौर के लिए 1982 का साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता।
28. मध्य प्रदेश वित्त आयोग का पहला कार्यकाल क्या था?
[A] 1994 – 1999
[B] 1995 – 2000
[C] 1996 – 2001
[D] 1997- 2002
Show Answer
Correct Answer: C [1996 – 2001]
Notes:
मध्य प्रदेश वित्त आयोग का पहला कार्यकाल 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2000 तक था।
29. प्रादेशिक वित्त आयोग का वर्णन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
[A] 243- G
[B] 243- H
[C] 243- I
[D] 243- J
Show Answer
Correct Answer: C [243- I]
Notes:
प्रादेशिक वित्त आयोग का वर्णन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-I में है।
30. अहिरे लोकनृत्य किस जनजाति से संबंधित है?
[A] भरिया
[B] सहरिया
[C] बैगा
[D] भील
Show Answer
Correct Answer: A [भरिया]
Notes:
अहिरे, सतिरे ये सब भरिया जनजाति के लोकनृत्य हैं।