अरुणाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?

उत्तर – पेमा खांडू

पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, वे 29 मई को अरुणाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल बी.डी. मिश्रा शपथ दिलाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर-पूर्व के राज्य अरुणाचल प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमत प्राप्त किया। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। इनमे से 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। इसके पश्चात् केवल 57 सीटों के लिए मतदान किया गया। 2014 के विधानसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं, इस बार कांग्रेस मात्र चार सीटों पर सिमट गयी।

2019 के विधानसभा चुनावों में अरुणाचल में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 38 सीटें प्राप्त हुई हैं। जनता दल (यूनाइटेड) को इन चुनावों में 7 सीटें प्राप्त हुई हैं। नेशनल पीपल्स पार्टी को 5 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मात्र 4 सीटें मिली हैं। इन चुनावों में दो स्वतंत्र उम्मीदवारों को भी जीत मिली है। अरुणाचल प्रदेश की स्थानीय पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल को 1 सीट प्राप्त हुई है।

Originally written on May 29, 2019 and last modified on May 29, 2019.

No Comments

  1. WooCommerce

    July 1, 2016 at 4:01 pm

    Unpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *