1.
दुनिया की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है:-
[A] कैमरगे (फ्रांस)
[B] ओकावंगो (बोत्सवाना)
[C] एवरग्लेड्स (यू एस ए)
[D] पैंटानल (दक्षिण अमेरिका)
Show Answer
Correct Answer: D [पैंटानल (दक्षिण अमेरिका)]
Notes:
पैंटानल दुनिया का सबसे बड़ा आर्द्रभूमि / दलदली भूमि वाला क्षेत्र है। यह मुख्यत: ब्राज़ील में स्थित है लेकिन इसके कुछ हिस्से ब्राज़ील की सीमा पार बोलीविया और पराग्वे तक भी फैले हुए हैं। यह अनुमानत: 140,000 और 195,000 वर्ग किलोमीटर (54,000 और 75,000 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ विशालकाय क्षेत्र है।
2. किस पर्यावरणविद ने जैव विविधता संरक्षण क्षेत्र का सिद्धांत दिया?
[A] गेलार्ड नीलसन
[B] नार्मन मेयर्स
[C] जॉन मुयर
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [नार्मन मेयर्स]
Notes:
नॉर्मन मेयर्स एक ब्रिटिश पर्यावरणविद हैं जिन्होंने जैव विविधता संरक्षण सिद्धान्त की खोज की।
3. अफीम पौधे के किस भागों में पाया जाता है?
[A] पत्ती
[B] तना
[C] पोस्ता
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [पोस्ता]
Notes:
अफीम पोस्ता में पाया जाता है जो एक फूल की तरह होता है।
4. क्षुद्रग्रह पट्टी किन दो ग्रहों के बीच है?
[A] पृथ्वी और मंगल
[B] मंगल और बृहस्पति
[C] बृहस्पति और शनि
[D] शनि और यम
Show Answer
Correct Answer: B [मंगल और बृहस्पति]
Notes:
मंगल और बृहस्पति के बीच टूटे हुए ग्रहों के भाग हैं औऱ इसे क्षुद्र ग्रह पट्टी कहते हैं।
5. सिटी ऑफ जॉय के लेखक कौन हैं:-
[A] डोमिनिक लापियर
[B] रोलाण्ड जोफ़े
[C] लैरी कोलिन्स
[D] जेवियर मोरो
Show Answer
Correct Answer: A [डोमिनिक लापियर]
Notes:
सिटी ऑफ जॉय एक प्रसिध्द उपन्यास है जिसके लेखक डोमिनिक लापियर हैं।
6. नाचने वाला हिरन भारत के किस प्रदेश में पाया जाता है?
[A] गुजरात
[B] मणिपुर
[C] तमिलनाडु
[D] जम्मू कश्मीर
Show Answer
Correct Answer: B [मणिपुर ]
Notes:
नाचने वाले हिरन का असली नाम सानगाई हिरन है जो कि मणिपुर में केयबुल लामजाओराष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है| इसके अलावा यह भारत के किसी हिस्से में नहीं पाया जाता है|
7. उत्तर-पूर्व भारत में निम्न प्रजातियों में से कौन सा/ से जंगलों में पाए जाते हैं:-
1- टोके गेको
2- लाल पांडा
3- हूलॉक गिब्बन
4- शेर की पूंछ का मकाक
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] केवल 1,2, और 3
[D] ये चारों
Show Answer
Correct Answer: C [केवल 1,2, और 3 ]
Notes:
टोका गेको छिपकली की एक प्रजाति है| टोका गेको, लाल पांडा और हूलॉक गिब्बन उत्तर पूर्व भारत में पाए जाते हैं| जबकि शेर की पूंछ वाला बंदर पश्चिमी घाटों पर पाए जाते हैं|
8. भारत का कौन सा/ से राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहरों में शामिल हैं?
1- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
2- मानस राष्ट्रीय उद्यान
3- नंदादेवी जैवविवधता रिज़र्व
4- ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2
[D] 1, 2, 3 और 4 सभी
Show Answer
Correct Answer: D [1, 2, 3 और 4 सभी ]
Notes:
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, नंदादेवी जैवविवधता रिज़र्व, ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान ये सभी यूनेस्को की राष्ट्रीय धरोहर में है|
9. कौन सा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर नहीं है?
[A] कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
[B] काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
[C] सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
[D] केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Show Answer
Correct Answer: A [कान्हा राष्ट्रीय उद्यान]
Notes:
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर है जबकि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर नहीं है|
10. उमियाम झील या बारापानी झील किस प्रदेश में है?
[A] असम
[B] मेघालय
[C] त्रिपुरा
[D] उड़ीसा
Show Answer
Correct Answer: B [मेघालय ]
Notes:
उमियाम झील मेघालय की राजधानी शिलांग से पंद्रह किलोमीटर उत्तर में स्थित एक झील है| यह उमियाम नदी के जल को रोकककर बनायीं गयी कृत्रिम झील है| इसके एक छोर पर बिजली घर है जो नगर को बिजली की आपूर्ति करता है।