2019 G-20 वित्त मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – फुकुओका

8-9 जून, 2019 को जापान के फुकुओका में G-20 वित्त मंत्रियों तथा केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस दो दिवसीय इवेंट में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी। इस बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी शरीक हो सकते हैं। इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद चुनौतियों, अधोसंरचना में निवेश तथा अंतर्राष्ट्रीय कर जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।

जी-20

जी-20 सरकारों व केन्द्रीय बैंकों का एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम है, इसमें विश्व के सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। जी-20 का गठन 26 सितम्बर, 1999 को किया गया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य बिन्दुओं व समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित करना है। जी-20 समूह के सदस्य इस प्रकार हैं : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपियन संघ।

Originally written on June 7, 2019 and last modified on June 7, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *