हाल ही में हंस राज भारद्वाज का निधन हुआ, वे किस मंत्रालय के पूर्व केंद्रीय मंत्री थे?
उत्तर – कानून व न्याय
हंस राज भारद्वाज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक राजनेता थे, हाल ही में उनका निधन हुआ। वे पांच वर्ष तक केन्द्रीय कानून व न्याय मंत्री रहे। हंस राज भारद्वाज ने भारत में ग्रामीण न्यायालयों (ग्राम न्यालय) की अवधारणा पेश की थी। उन्होंने कर्नाटक और केरल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
        
        Originally written on 
        March 13, 2020 
        and last modified on 
        March 13, 2020.