हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा युविका कार्यक्रम किस संगठन से सम्बंधित है?
उत्तर – इसरो
इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवान ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR में युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम “युविका 2019” का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन 13 मई से 26 मई, 2019 के बीच किया जायेगा। इसरो ने यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के “जय विज्ञान, जय अनुसन्धान” विचार की तर्ज़ पर लांच किया है।
इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम के पंजीकरण के लिए 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के बीच आवेदन की तिथि रखी थी। आवेदन की सुविधा https://yuvika.isro.gov.in/yuvika/ इस वेबसाइट (इसरो की आधिकारिक वेबसाइट) के माध्यम से उपलब्ध थी। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम लांच किया था, इसका उद्देश्य छात्रों को अन्तरिक्ष टेक्नोलॉजी, अंतिरक्ष विज्ञान तथा उपयोग के आधारभूत पहलुओं से परिचित करवाना है।
युवा विज्ञानी कार्यक्रम
- युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए इसरो देश भर से 100 छात्रों को चुनेगा और उन्हें सैटेलाइट निर्माण की व्यवहारिक प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।
- इस कार्यक्रम के लिए प्रति वर्ष प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से तीन छात्रों को चुना जायेगा, इसमें सीबीएसई, ICSE तथा राज्य पाठ्यक्रम पर आधारित छात्रों को शैक्षणिक प्रदर्शन तथा अन्य गतिविधियों के आधार पर छात्रों का चयन किया जायेगा।
- युवा विज्ञानी कार्यक्रम में दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसका आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किया जायेगा। इसमें 8वीं पूरी कर चुके तथा 9वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे छात्रों को चुना जायेगा।
- इन चुने हुए छात्रों को इसरो के केन्द्रों में ले जाया जायेगा तथा उन्हें वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ वार्तालाप का अवसर मिलेगा।
- इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यात्रा तथा बोर्डिंग का सारा व्यय इसरो द्वारा उठाया जायेगा।
इसरो देश के विभिन्न भागों में 6 इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना करेगा, यह केंद्र होंगे – उत्तरी, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य तथा उत्तर-पूर्व। इन केन्द्रों में छात्र भी अनुसन्धान व विकास कार्य कर सकेंगे। इसके तहत पहले केंद्र की स्थापना त्रिपुरा के अगरतला में की गयी थी।
WooCommerce
February 2, 2016 at 9:27 pmOrder status changed from Pending Payment to Processing.
WooCommerce
February 2, 2016 at 9:27 pmTransaction Successful. Transaction ID: 128570160
Suresh Soni
February 3, 2016 at 9:51 amOrder status changed by bulk edit: Order status changed from Processing to Completed.