हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रह समारोह के लिए किस समूह के देशों को आमंत्रित किया गया है?

उत्तर – बिम्सटेक

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई, 2019 को पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक देशों के नेताओं, किर्गिज़ गणराज्य के राष्ट्रपति तथा मॉरिशस के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में शाम को 7 बजे किया जाएगा। उन्हें यह शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिलाई जायेगी। भाजपा के नेतृत्व में NDA के पास 353 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। अकेले भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 303 सीटें हैं।

बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation)

बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है, जो बंगाल के खाड़ी के निकट स्थित हैं। बिम्सटेक की स्थापना 6 जून, 1997 को बैंकाक घोषणा के द्वारा की गयी थी। बिम्सटेक का मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है।

बिम्सटेक के सदस्य देश भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड हैं। इन सभी देशों की जनसँख्या लगभग 1.5 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का 22% है।

Originally written on May 31, 2019 and last modified on May 31, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *