किस राज्य ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 लांच की है?
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन ’1100’ को लांच किया, इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग करके जनता की शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से करना है। इस हेल्पलाइन पर कॉल करके राज्य के आम नागरिक अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश इस प्रकार की सुविधा शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है, इससे पहले उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इस प्रकार की सुविधा शुरू कर चुके हैं
Originally written on
February 16, 2020
and last modified on
February 16, 2020.