21 जनवरी : त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का राज्यत्व दिवस

21 जनवरी : त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का राज्यत्व दिवस

21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का 47वां राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है। त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।

उत्तर पूर्वी राज्यों का पुनर्गठन

स्वतंत्रता के समय भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को निम्नलिखित तीन भागों में विभाजित किया गया था :

  • ब्रिटिश भारत का असम प्रांत
  • मणिपुर और त्रिपुरा के देशी रियासतें
  • उत्तर-पूर्व सीमान्त प्रांत (NEFA)

मणिपुर और त्रिपुरा को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था। मेघालय को असम के भीतर ही असम पुनर्गठन (मेघालय) अधिनियम, 1969 के द्वारा स्वायत्त राज्य बनाया गया था। 1972 में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को उत्तर पूर्व पुनर्गठन अधिनियम, 1972 के द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। असम की मिज़ो पहाड़ियों तथा NEFA को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। 1986 में मिज़ो समझौते के परिणामस्वरूप 1987 में मिजोरम भारत का पूर्ण राज्य बना।

Originally written on January 21, 2023 and last modified on January 21, 2023.

No Comments

  1. WooCommerce

    May 19, 2021 at 12:55 pm

    Razorpay OrderId: order_HCZGcHyBmdHKtw

    Reply
  2. WooCommerce

    May 19, 2021 at 12:59 pm

    200 Points redeemed for a 10.00 discount.

    Reply
  3. WooCommerce

    May 19, 2021 at 12:59 pm

    Customer earned 140 Points for purchase.

    Reply
  4. WooCommerce

    May 19, 2021 at 12:59 pm

    Order status changed from Pending payment to Completed.

    Reply
  5. WooCommerce

    May 19, 2021 at 12:59 pm

    Razorpay payment successful
    Razorpay Id: pay_HCZH6PM6Ru8vWH

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *