13 दिसम्बर, 2001 को भारतीय संसद पर हुआ था आतंकवादी हमला

13 दिसम्बर, 2001 को भारतीय संसद पर हुआ था आतंकवादी हमला

13 दिसम्बर, 2001 को भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। यह भारत के इतिहास के सबसे वीभत्स हमलों में से एक था। इस हमले में पांच आतंकवादियों की मौत हुई थी तथा दिल्ली पुलिस के 6 जवान शहीद हुए थे

मुख्य बिंदु

संसद पर आतंकवादी हमले में लश्कर-ए-तैय्यबा और जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठनों का हाथ था। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध काफी तनावपूर्ण हो गये थे। इस हमले में 5 आतंकवादियों समेत कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस घटना में 6 दिल्ली पुलिस के जवान शहीद हुए थे, उनके अलावा दो संसद सुरक्षा सेवा कर्मचारी तथा एक माली की मृत्यु भी इस घटना में हुई थी।

भारत सरकार के अनुसार इस घटना में लश्कर-ए-तैय्यबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन शामिल थे, परन्तु लश्कर-ए-तैय्यबा में इस हमले में शामिल होने से इनकार किया था। नवम्बर, 2002 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के चार सदस्यों को पकड़ा गया था। जांचपड़ताल के बाद इस आतंकी हमलों में अफज़ल गुरु, शौकत हुसैन गुरु, अफसान गुरु और सैय्यद अब्दुल रहमान गिलानी के जुड़े होने की जानकारी मिली थी। इस घटना के एक आरोपी अफज़ल गुरु को मृत्युदंड की सजा दी गयी थी। अफज़ल गुरु को 9 फरवरी, 2013 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी थी।

Originally written on December 13, 2022 and last modified on December 13, 2022.

No Comments

  1. WooCommerce

    May 14, 2021 at 8:53 am

    Razorpay OrderId: order_HAWTE7vmD8RoIz

    Reply
  2. WooCommerce

    May 14, 2021 at 8:55 am

    143 Points redeemed for a 7.15 discount.

    Reply
  3. WooCommerce

    May 14, 2021 at 8:55 am

    Customer earned 143 Points for purchase.

    Reply
  4. WooCommerce

    May 14, 2021 at 8:55 am

    Order status changed from Pending payment to Completed.

    Reply
  5. WooCommerce

    May 14, 2021 at 8:55 am

    Razorpay payment successful
    Razorpay Id: pay_HAWUay6GqLFijn

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *